फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: वाहन की टक्कर से युवक की मौत

Tue, 20 Oct 2026 12:03 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
लालगंज। कस्बे के गांधी चौराहे पर सोमवार शाम एक अज्ञात वाहन की टक्कर से पैदल जा रहे युवक की मौत हो गई। हादसे के बाद चालक वाहन समेत भाग गया। मृतक की पहचान बाईपास रोड स्थित अल्लाह नगर मोहल्ला निवासी रईस (35) पुत्र निसार अली के रूप में हुई।
विज्ञापन


रईस सोमवार शाम खरीदारी करने गांधी चौराहे गए थे, तभी तेज रफ्तार वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल रईस को सीएचसी पहुंचाया गया, जहां उनकी मौत हो गई। रईस तांगा चलाकर परिवार का भरण-पोषण करते थे। उनके परिवार में पत्नी नाजिया बानो, बेटी माही और भाई चांद हैं। सीओ सुजीत कुमार राय ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें