ऊंचाहार (रायबरेली)। कोतवाली क्षेत्र के खालिकपुर खुर्द मजरे सरांयपरसू गांव में गुरुवार को करंट लगने से एक युवक की मौत हो गई।
खालिकपुर गांव निवासी सुशील कुमार (30) ट्रैक्टर चलाता था। इस समय उसके घर का निर्माण चल रहा है। गुरुवार दोपहर बाद वह सरिया काटने के लिए ग्लेंडर मशीन का प्लग बोर्ड में लगा रहा था, तभी वह करंट की चपेट में आकर झुलस गया।
आननफानन घरवाले उसे लेकर एनटीपीसी हॉस्पिटल पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने कहीं और ले जाने की बात कही। इसके बाद परिवारीजन उसे सीएचसी ले गए, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। कोतवाल शिवशंकर सिंह ने बताया कि करंट लगने से युवक की जान गई है।