फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: युवक की मौत, पुलिया के नीचे मिला शव

Tue, 02 Dec 2025 01:03 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बछरावां (रायबरेली)। जगन्नाथपुर गांव निवासी अभिषेक यादव (27) का शव सोमवार को नहर पुलिया के नीचे मिलने से सनसनी फैल गई। अभिषेक के कान पर खून लगा था। लोग हत्या किए जाने की आशंका जता रहे हैं। पुलिस को आशंका है कि पुलिया से नीचे गिरने से युवक की मौत हुई है।
विज्ञापन


शिवगढ़ थाना क्षेत्र के जगन्नाथपुर निवासी अभिषेक नशे का आदी था। नशा छुड़ाने के लिए परिजनों ने अभिषेक को नशा मुक्त केंद्र गोमती नगर लखनऊ में भर्ती कराया था। रविवार शाम को अभिषेक को केंद्र से छुट्टी मिल गई थी। अभिषेक ने परिजनों से गांव जाने की बात कहकर लखनऊ से अकेले निकले थे। दोपहर बाद करीब दो बजे बछरावां इलाके के सब्जीखेड़ा गांव के पास नहर पुलिया के नीचे अभिषेक का शव मिला।

अभिषेक नहर पुलिया तक कैसे पहुंचा, इसकी जानकारी नहीं हो पाई। आसपास के लोगों का मजमा जुट गया। परिजन भी मौके पर पहुंचे। बछरावां कोतवाली प्रभारी राजीव सिंह का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद युवक की मौत की सही वजह सामने आएगी। घटना की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन



पिता का होना है ऑपरेशन
पड़ोसियों के मुताबिक मृतक अभिषेक के पिता रामकृपाल यादव खेती करते हैं। चार दिन बाद लखनऊ के निजी अस्पताल में उनका हार्ट का ऑपरेशन होना है। इस वजह से रामकृपाल, पत्नी राजकुमारी व छोटे बेटे अवनीश यादव के साथ लखनऊ में हैं। अभिषेक की शादी हुई थी, लेकिन छह माह बाद भी पत्नी के साथ अनबन हो गई। इससे पत्नी मायके चली गई और दोबारा ससुराल नहीं आई।


पत्र की कराई जा रही जांच : एएसपी
अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) संजीव कुमार सिन्हा का कहना है कि युवक की मौत असल वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद आएगी। घटनास्थल से एक पत्र मिला है। पत्र में लिखा है कि माफी मांगता हूं। आप लोग मुझे माफ कर दो। जल्द युवक की मौत की असलियत सामने आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें