फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: नौ पीएमश्री विद्यालयों में प्रयोग करके सीखेंगे बच्चे

Tue, 02 Dec 2025 12:57 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। बेसिक शिक्षा विभाग में वर्ष 2025-26 में पीएमश्री के रूप में चयनित नौ परिषदीय स्कूलों के बच्चे प्रयोग करके सीखेंगे। इसके लिए विद्यालयों में प्रयोगशाला स्थापित की जाएंगी। प्रशिक्षण देने के साथ विभिन्न प्रकार की गतिविधियां भी होंगी। लर्निंग बाई डूइंग प्रोग्राम के तहत विद्यालयों को उपकरण खरीदने और गतिविधियों के लिए बजट आवंटित कर दिया गया है। हर स्कूल को 43,250 रुपये मिलेंगे। निर्धारित सामग्री की खरीद विद्यालय प्रबंध समिति को करनी होगी।
विज्ञापन


लर्निंग बाई डूइंग कार्यक्रम के तहत पीएमश्री विद्यालयों में चार प्रकार के ट्रेड संचालित किए जाएंगे, जिनमें इंजीनियरिंग एंड वर्कशॉप, एनर्जी एंड एनवायरमेंट, होम एंड हेल्थ और एग्रीकल्चर, नर्सरी एवं गार्डनिंग शामिल है। इसके लिए प्रयोगशाला स्थापित की जानी है, जिसमें विभिन्न प्रकार के उपकरण और लैब सेटअप मैटीरियल उपलब्ध कराना है।

जिन विद्यालयों में यह प्रोग्राम संचालित होगा, वे स्कूल हैबतमऊ, बहादुर नगर, कुंवरमऊ, रूपरेखा, केमालपुर बरेथा, मटेहना, टीसा खानापुर, सतांव और कुंभी में संचालित है। जिला समन्वयक अविलय सिंह ने बताया कि प्रत्येक विद्यालय को लैब उपकरण की खरीद करने के लिए 28770 रुपये और अन्य सामग्री व गतिविधियों के लिए 14480 रुपये आवंटित कर दिए गए हैं।
विज्ञापन


विद्यालयों में लर्निंग बाई डूइंग कार्यक्रम के लिए प्रशिक्षित शिक्षक व अन्य शिक्षकों की सहायता से प्रयोगशाला की स्थापना की जाएगी। लैब में घटिया सामग्री मिलने पर प्रधानाध्यापक जिम्मेदार होंगे। लैब के लिए खरीदी जाने वाली सामग्री की सूची भी भेजी गई है, जिसमें खुरपी, हसिया, कैंची, तस्ला, बाल्टी, मग, चाकू, गैस लाइटर, मिक्सर, जग, डस्टबिन आदि शामिल है।

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राहुल सिंह ने कहा है कि विद्यालय प्रबंध समिति के माध्यम से सामग्री की खरीद करनी है। संबंधित खंड शिक्षा अधिकारी उपभोग प्रमाण पत्र हर हाल में 31 दिसंबर तक उपलब्ध करा देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें