फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: माइनर में डूबने से युवक की मौत

Wed, 20 May 2026 01:10 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। शहर के अली मियां कॉलोनी निवासी सिराज अहमद (32) पुत्र रईश अहमद की मंगलवार शाम माइनर में डूबने से मौत हो गई। इससे परिजनों में रोना पीटना मच गया।
विज्ञापन


सिराज अपने कुछ साथियों के साथ शाम तीन बजे गर्मी के कारण माइनर में नहाने गया था। इसी दौरान सिराज गहरे स्थान में चला गया और डूब गया। साथियों ने आसपास के लोगों की मदद से सिराज को बाहर निकाल जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना से परिजनों के आंसू नहीं थम रहे हैं।

मिल एरिया थाना प्रभारी संजय कुमार का कहना है कि शारदा सहायक नहर से निकली माइनर में सिराज साथियों के साथ नहा रहा था। इसी दौरान डूबने से उसकी जान चली गई। सिराज फर्नीचर बिक्री करने का कार्य करता था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें