फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मार्निंग वॉक करने जा रहे युवक को बाइक सवार ने मारी टक्कर, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
डीह (रायबरेली)। थाना क्षेत्र में मंगलवार को मॉर्निंग वाक पर गए युवक को तेज रफ्तार बाइक सवार ने टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। लखनऊ ले जाते समय घायल ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

ग्राम पूरे शिव गुलाम मजरे गड़वा गांव निवासी दीपक शुक्ला (38) सुबह डीह-रायबरेली मार्ग पर टहलने निकला था। बुधई का पुरवा गांव के पास तेज रफ्तार बाइक ने जोरदार टक्कर मार दी थी। इससे दीपक गंभीर रूप से घायल हो गए।
घरवाले उसे सीएचसी डीह ले गए, जहां हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल के बाद लखनऊ में भर्ती कराया गया। लखनऊ में इलाज के दौरान दीपक की मौत हो गई। बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद शव घर पहुंचा तो कोहराम मच गया। थानाध्यक्ष पवन प्रताप सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने पर मामला दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें