रायबरेली। वंदेभारत ट्रेन पर पथराव करने वाले युवक को ऊंचाहार आरपीएफ ने गिरफ्तार किया है। आरपीएफ के थाना प्रभारी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि बीते सोमवार को रामचंद्रपुर के पास प्रयागराज से गोरखपुर जा रही वंदेभारत ट्रेन पर युवक ने पत्थर फेंका था। इससे कोच के दरवाजे का शीशा क्षतिग्रस्त हो गया था।
गोरखपुर से आए सीसीटीवी फुटेज के आधार पर ट्रेन पर पत्थर फेंकने वाले युवक की पहचान जगतपुर थाना क्षेत्र के जोगपट्टी दामोदर चांदमऊ निवासी विजय बहादुर सिंह के रूप में की गई और उसे दबोच लिया गया। आरोपी ने बताया कि ट्रेन आते समय रेल लाइन की ओर जा रही भैंस को रोकने के लिए पत्थर मारा था, लेकिन तभी ट्रेन आ गई और पत्थर ट्रेन से टकरा गया।