फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rae Bareli: लकड़ी की फंटी से ताबड़तोड़ हमलाकर युवक की हत्या, परिजनों ने हंगामा करते हुए सड़क पर लगाया जाम

Mon, 18 Aug 2025 12:05 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, रायबरेली
विज्ञापन
विलाप और हंगामा... - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

सेमरी के गौतमखेड़ा गांव के किनारे उन्नाव-लालगंज हाईवे पर युवक की बाइक सवार हमलावरों ने लकड़ी की फंटी से ताबड़तोड़ हमलाकर हत्या कर दी। घटना से गौतमनखेड़ा मोड़ पर अफरातफरी मच गई। वहीं हमलावर घटना को अंजाम देकर भाग गए। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों ने घटनास्थल पर हंगामा करते हुए गौतमनखेड़ा मोड़ पर जाम लगा दिया। इस दौरान हमलावरों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की गई। करीब एक घंटे तक पुलिस परिजनों को समझाती रही, लेकिन बात नहीं बनी। वहीं पुलिस तहरीर के अनुरूप कार्रवाई किए जाने की बात कहते हुए परिजनों को शांत कराने में जुटी रही। 

विज्ञापन


पूरे जबर सिंह मजरे मेदेमऊ गांव निवासी मनदीप (25) पुत्र जयशंकर रविवार शाम को छह बजे महारानीगंज में अपनी मोबाइल की दुकान को बंद कर गौतमनखेड़ा मजरे लच्छीपुर गांव अपने नाना शंकर पासी के घर आया था। रात करीब आठ बजे वह बाइक से अपने घर के लिए निकला। रास्ते में गौतमनखेड़ा गांव के किनारे से निकले उन्नाव लालगंज हाईवे पर उस पर बाइक सवार हमलावरों ने हमलाकर दिया गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक मनदीप पर लकड़ी की फंटी से हमला किया गया है। सिर पर टूटी फंटी के टुकड़े मिले हैं। जब तक बाइक सवारों का पीछा किया जाता, वह निकल गए।  

वहीं घटना की जानकारी मनदीप के मामा बालकिशन को मिली तो वह परिवार के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। खीरों थानाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह पुलिस बल के साथ आए और मामले की जानकारी ली। पुलिस ने घटनास्थल की जांच की तो बाइक की चाभी मनदीप के हाथ में मिली। वहीं बाइक एक तरफ खड़ी थी। साथ ही लकड़ी के टूटे टुकड़े भी मिले हैं। इस दौरान पुलिस के सामने परिजनों ने घटना पर आक्रोश जाहिर किया। पुलिस ने शव का पंचायतनामा भरने की कोशिश की तो नाराज परिजनों ने जमकर हंगामा करते हुए सड़क पर जाम लगा दिया। जानकारी मिलने पर सीओ लालगंज गिरिजा शंकर त्रिपाठी पहुंचे और परिजनों से बात की। 
विज्ञापन


मोबाइल रिपेयरिंग का काम करते थे मनदीप 
मनदीप मोबाइल रिपेयरिंग का काम कर परिवार का भरण पोषण करते थे। मनदीप की पहले सेमरी चौराहा पर मोबाइल रिपेयरिंग की दुकान थी। इस समय उनकी दुकान महारानीगंज में है। मनदीप की पत्नी सोनी को जब पति की हत्या की खबर लगी तो वह बदहवास हो गई। मनदीप के एक बेटा और एक बेटी है। परिजनों का कहना है कि मनदीप की किसी से कोई रंजिश नहीं थी। वहीं पुलिस लोहे की रॉड से हमला किए जाने के तथ्य को वारदात की पृष्ठभूमि से जोड़ रही है। पुलिस का मानना है कि कोई बात हमल करने वाले युवकों और मनदीप के बीच हुई होगी। इसी कारण घटना को अनजाम दिया गया। घटना की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें