फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रांसफार्मर में ब्लास्ट से दहले ग्रामीण, युवक झुलसा

Thu, 09 Jun 2016 11:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ रायबरेली
विज्ञापन
ब्लास्ट - फोटो : file photo
विज्ञापन
सलोन कोतवाली क्षेत्र के पूरे रमजानी मजरे केवली गांव में लगा 25 केवीए का ट्रांसफार्मर बुधवार देर रात अचानक फट गया। ट्रांसफार्मर फटने की आवाज से ग्रामीण दहल उठे। वहीं उसका गर्म तेल पड़ने से पास में सो रहा एक युवक झुलस गया।
विज्ञापन


घटना के बाद से गांव की पावर सप्लाई ठप है। मामले में पुलिस को तहरीर देकर दोषी पर कार्रवाई की मांग की गई है। गांव निवासी मो. शरीफ (20) बुधवार रात अपने घर के दरवाजे पर सो रहा था। उसके घर के पास ही लगा 25 केवीए का ट्रांसफार्मर देर रात अचानक फट गया।

ट्रांसफार्मर में भरे गर्म तेल मोहम्मद शरीफ गंभीर रूप से झुलस गया। तेज धमाके से गांव में हड़कंप मच गया। ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए। परिवारीजनों ने निजी चिकित्सक से युवक का इलाज कराया। युवक के घर वालों ने कोतवाली में तहरीर देकर घटना के लिए पावर कॉर्पोरेशन के कर्मचारियों को दोषी बताया।
विज्ञापन


साथ ही मामले में कार्रवाई की मांग भी की। वहीं घटना के बाद से गांव के करीब 35 घरों की पावर सप्लाई ठप है। इससे गर्मी में उपभोक्ताओं और उनके परिवारीजनों को मुश्किलें झेलनी पड़ रही हैं। कोतवाल अमर सिंह रघुवंशी का कहना है कि तहरीर मिली है, जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।

रोहनिया उपकेंद्र के जेई लालमणि का कहना है कि केवली गांव में ट्रांसफार्मर फटने की सूचना मिली है। जल्द नया ट्रांसफार्मर लगवाया जाएगा। साथ ही घटना की जांच भी कराई जाएगी। वहीं अमेठी जिले के मोहनगंज विद्युत उपकेंद्र में लगा पांच एमवीए का एक ट्रांसफार्मर गुरुवार को फुंक जाने से ब्लॉक क्षेत्र में बिजली संकट गहरा गया है।

यहां पर पांच एमवीए के दो ट्रांसफार्मर लगे हैं। इनसे ब्लॉक क्षेत्र के 58 ग्राम सभाओं को आपूर्ति की जाती है। एक ट्रांसफार्मर फुंक जाने से पूरा लोड दूसरे ट्रांसफार्मर पर आ गया है। इससे बिजली समस्या पैदा हो गई है।

जेई सरोज राजभर का कहना है कि ट्रांसफार्मर को बनने में करीब तीन से चार दिन लगेंगे। इस दौरान उपकेंद्र के सभी छह फीडरों को एक ही ट्रांसफार्मर से चलाया जाएगा। रमजान के मद्देनजर कोशिश रहेगी कि सहरी और इफ्तार के दौरान आपूर्ति बाधित न हो।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें