फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोस्तों संग सई नदी में नहा रहा युवक डूबा, मौत

Thu, 03 Sep 2015 11:35 PM IST
रायबरेली/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
बछरावां में दोस्तों के साथ लखनऊ से पिकनिक मनाने आए युवक की गुरुवार की देर शाम सई नदी में डूबने से मौत हो गई। भंवरेश्वर मंदिर के पास यह हादसा उस वक्त हुआ, जब युवक और उसके साथी नदी में नहा रहे थे। तीन घंटे की मशक्कत के बाद गोताखोरों ने युवक का शव नदी से बाहर निकाला।
विज्ञापन


लखनऊ के तेलीबाग थाना क्षेत्र के सुमानी खेड़ा का रहने वाला सार्थक सिंह (18) गुरुवार को पिकनिक मनाने अपने सात दोस्तों के साथ बछरावां थाना क्षेत्र स्थित भंवरेश्वर मंदिर आया था। सभी सई नदी में नहा रहे थे।

इसी बीच सार्थक तेज धारा में फंस गया। सार्थक की चीख-पुकार पर साथियों ने उसे बचाने की पूरी कोशिश की, लेकिन वह गहराई में चला गया। सूचना मिलने पर पहले निगोहां पुलिस और फिर बछरावां एसओ एसपी उपाध्याय मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन


गोताखोरों ने नदी में युवक की खोजबीन की। करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद युवक का शव बरामद हुआ। सूचना पर युवक के परिवारीजन भी आ गए।

एसओ ने बताया कि मृतक की मां रक्षा सिंह ने शव का पीएम कराने से इंकार कर दिया। परिवारीजनों के किसी तरह की कार्रवाई न करने की बात कहने पर शव उनको सौंप दिया गया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें