फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जान जोखिम में डाल बांस के पुल से गुजर रहे लोग

Thu, 03 Sep 2015 11:26 PM IST
रायबरेली/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
बछरावां ब्लॉक क्षेत्र के असहन जगतपुर गांव के पास प्रतापगढ़ ड्रेन पर बना पुल एक सप्ताह पहले टूट गया था। इससे ग्रामीणों को आने-जाने में परेशानी हो रही थी। अफसरों ने जब इसे गंभीरता से नहीं लिया तो ग्रामीणों ने खुद ही बांस  का पुल बनाकर अपनी समस्याओं का अस्थाई हल खोज निकाला।
विज्ञापन


बांस के पुल से होकर निकलना जोखिम भरा है। हालांकि बाइक व चार पहिया वाहन सवारों को अब भी 20 किलोमीटर का लंबा चक्कर लगाना पड़ रहा है।

बांदा-बहराइच राजमार्ग से निकले तिलेंडा-हलोर मार्ग पर प्रतापगढ़ ड्रेन पर बना पुल एक सप्ताह पहले ओवरलोड ट्रक के गुजरने से टूट गया था। इससे आवागमन ठप हो गया था। अफसर आए जरूर, लेकिन चेतावनी बोर्ड लगा चलते बने।

इस पुल के टूटने से रघुनाथ खेड़ा, असहन जगतपुर, राजा का पुरवा, रुद्रपुर, गण्ेाशपुर, पड़ीरा, हसवां, ओसाह, रामपुर टिकरा सहित एक दर्जन से ज्यादा ग्राम पंचायतों के लोगों को बछरावां और जिला मुख्यालय आने-जाने में परेशानी उठानी पड़ती थी।
विज्ञापन


 ग्रामीणों को 20 किमी. का चक्कर लगाना पड़ता था। इससे निपटने के लिए रवींद्र कुमार, जयचंद्र, आरिफ, श्रीकांत, नवीन, शिवराम, राकेश कुमार बताया कि बांस का पुल बनाया गया है।

इससे पैदल निकल जाते हैं, लेकिन बाइक व चार पहिया वाहन नहीं निकल पा रहे हैं। इससे छात्र-छात्राओं को पुल से आने-जाने में आसानी हो गई है। सभी ने डीएम से पक्का पुल के निर्माण की मांग की।
विज्ञापन


महराजगंज एसडीएम मोतीलाल यादव ने बताया कि मामला जानकारी में है। संबंधित विभाग से पुल बनवाने के संबंध में बात की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें