सतांव। हरचंदपुर-अटौरा मार्ग पर मोती बाजार के निकट रविवार को बेकाबू लोडर की बाइक से टक्कर हो गई। इससे एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी घायल हो गया।
रविवार सुबह बांस गांव निवासी रोहित (22) पुत्र मोतीलाल अपने साथी सुशांत (21) के साथ मोती का पुरवा बाजार गए हुए थे। दोपहर में दोनों बाइक से घर लौट रहे थे। मोती का पुरवा बाजार के निकट सामने से आ रहे लोडर ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों सड़क पर गिरकर घायल हो। दोनों को सीएचसी जतुवा टप्पा ले जाया गया, जहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। हालत नाजुक होने पर एम्स के लिए रेफर किया गया।
रास्ते में सुशांत की मौत हो गई, जबकि रोहित का इलाज एम्स में चल रहा है। हादसे के बाद चालक वाहन छोड़कर भाग गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बाइक सवार हेलमेट पहने था। थाना प्रभारी संजय कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।