गर्म हवा चलने से शहर के इंदिरा नगर कॉलोनी में पसरा सन्नाटा।
रायबरेली। भीषण गर्मी से रविवार को जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया। मई में हर दिन बढ़ती गर्मी लोगों के लिए मुश्किलें पैदा कर रही है। बुधवार सुबह से ही गर्म हवा चली। दोपहर में चिलचिलाती धूप ने लोगों को बेहाल कर दिया। रविवार को अधिकतम तापमान 43.9 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27.6 डिग्री रहा।
चिलचिलाती धूप के कारण बाजारों में सन्नाटा पसरा रहा। सड़कें खाली दिखीं। लोग छांव की तलाश में इधर-उधर भटकते रहे। थोड़ी-थोड़ी देर में उन्हें प्यास बुझाने के लिए पानी पीना पड़ा। लोग घरों से बाहर निकलने से बचे। इंदिरा गांधी उड़ान अकादमी फुरसतगंज के मौसम विशेषज्ञ दीतेंद्र सिंह ने बताया कि आने वाले दिनों में लू चलने की संभावना है। इसके लिए प्रशासन ने अलर्ट भी जारी किया है। लोगों को गर्मी से बचाव के लिए सतर्क रहने की सलाह दी गई है।
पांच दिन के तापमान
19 मई40.3 डिग्री26.4 डिग्री
20 मई42.5 डिग्री26.7 डिग्री
21 मई45.1 डिग्री26.1 डिग्री
22 मई44.7 डिग्री26.4 डिग्री
23 मई43.5 डिग्री27 डिग्री
24 मई43.9 डिग्री27.6 डिग्री