फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: बाइक की टक्कर से श्रमिक की मौत

Fri, 04 Sep 2026 01:09 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
श्रमिक की मौत के बाद सीएचसी में बिलखते परिवारीजन।
विज्ञापन
ऊंचाहार। सबीसपुर गांव में बृहस्पतिवार को पैदल जा रहे ईंट भट्ठा श्रमिक को बाइक सवार ने टक्कर मार दी। इससे श्रमिक की मौत हो गई। ग्रामीणों ने बाइक सवार को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। मौत से घर वालों में रोना पीटना मचा है।
विज्ञापन


गांव निवासी नत्थू (50) पुत्र रामसेवक कोटरा बहादुरगंज गांव स्थित ईंट-भट्ठे पर मजदूरी करते थे। बृहस्पतिवार सुबह वे घर के सामने से गुजरे रायबरेली-प्रयागराज राष्ट्रीय राजमार्ग पर पैदल ही दुकान से सामान लाने जा रहे थे। राजमार्ग पर पीछे से आ रहे बाइक सवार ने टक्कर मार दी। टक्कर तेज होने से वह सड़क पर गिर पड़े।

उनके सिर में गंभीर चोट आई और वह बेहोश हो गए। वहां मौजूद लोगों ने बाइक सवार को पकड़ लिया। घर वाले उन्हें सीएचसी ले गए लेकिन चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने बाइक चालक को हिरासत में लिया है। प्रभारी निरीक्षक ओमप्रकाश राय ने बताया कि तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें