फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अज्ञात वाहन की टक्कर से मजदूर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
खीरों (रायबरेली)। थाना क्षेत्र के रनापुर गांव के पास एक युवक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इलाज के लिए लखनऊ ले जाते समय उसकी मौत हो गई। वह घर का इकलौता चिराग था। मजदूरी करके किसी तरह परिवार चलाता था। मौत के बाद परिवारीजनों में कोहराम मचा है। हादसे के बाद चालक वाहन समेत फरार हो गया।
विज्ञापन

सेमरी गांव निवासी कुलदीप (25) पुत्र सकठू शुक्रवार को मजदूरी करने रनापुर गांव गया था। दोपहर को लगभग ढाई बजे वह मजदूरी करके साइकिल से घर वापस आ रहा था। रनापुर गांव के पास अज्ञात वाहन ने साइकिल में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर मारने के बाद चालक वाहन लेकर मौके से भाग गया।
पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से घायल को सीएचसी खीरों पहुंचाया। हालत नाजुक होने के कारण उसे जिला अस्पताल भेज दिया गया। परिवारजनों ने कुलदीप को रायबरेली के एक निजी नर्सिंगहोम में भर्ती कराया जहां हालत बिगड़ने पर उसे लखनऊ रेफर कर दिया गया लेकिन लखनऊ ले जाते समय रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

शव घर पहुंचते ही परिवार में कोहराम मच गया। मां विद्यावती, पत्नी निशा और बहन रामरती सहित सभी का रो-रोकर हाल बेहाल है। मृतक की मां विद्यावती की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात वाहन के चालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है। एसओ राजेश सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें