फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध अवस्था में पेड़ पर लटकता मिला अधेड़ का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
ऊंचाहार (रायबरेली)। कोतवाली क्षेत्र में गांव से बाहर एक झोपड़ी में रह रहे अधेड़ का शव पास के पेड़ से लटकता हुआ मिला। शनिवार सुबह इसकी जानकारी होने पर हड़कंप मच गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

मामला कोतवाली क्षेत्र के गांव धामोली का है। गांव के रघुनाथ (45) पुत्र शमसेर गांव से बाहर एक झोपड़ी में रहता था। उसका परिवार गांव के पैतृक घर में रहता है। झोपड़ी के पास ही उसकी कृषि भूमि है। गांव के लोग उसकी झोपड़ी के पास स्थित एक तालाब के किनारे स्थित पेड़ की ओर गए तो वहां का नजारा देखकर दंग रह गए।
अधेड़ का शव पेड़ की एक डाल पर लटक रहा था। मामले की सूचना जब परिवारीजनों को मिली तो परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे कोतवाल ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। कोतवाल पंकज त्रिपाठी ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत होता है। घटना से पहले उसका परिवार में विवाद हुआ था। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें