फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह घंटे का लिया ट्रैफिक ब्लॉक, हरचंदपुर-गंगागंज में कराया काम

विज्ञापन
रायबरेली में गुरुवार को हरचंदपुर रेलवे स्टेशन के निकट दोहरीकरण कार्य को अंतिम रूप देने में जुटे ? - फोटो : RAIBARAILY
विज्ञापन
रायबरेली। लखनऊ-रायबरेली रेल मार्ग पर कुंदनगंज से गंगागंज तक दोहरीकरण कार्य को अंतिम रूप देने के लिए गुरुवार को छह घंटे का ट्रैफिक ब्लॉक लेकर हरचंदपुर रेलवे स्टेशन के पश्चिमी केबिन और गंगागंज रेलवे स्टेशन के पूर्वी केबिन के पास नॉन इंटरलॉकिंग का काम कराया गया। ट्रैफिक ब्लॉक लिए जाने के कारण पहले ही छह ट्रेनों को डायवर्ट कर दिया गया है।
विज्ञापन

लखनऊ-रायबरेली रेल मार्ग पर उतरेटिया से कुंदनगंज स्टेशनों के बीच दोहरीकरण और विद्युतीकरण का कार्य पहले ही पूरा हो चुका है। अब कुंदनगंज से गंगागंज स्टेशनों के बीच दोहरीकरण और विद्युतीकरण कार्य को अंतिम रूप दिया जा रहा है। इस हिस्से में पड़ने वाले तीनों स्टेशनों कुंदनगंज, हरचंदपुर और गंगागंज पर नॉन इंटरलाकिंग का कार्य कराया जा रहा है। कुंदनगंज में नॉन इंटरलाकिंग कराई जा चुकी है।
शेष काम को हर हाल में 9 नवंबर तक पूरा कर लेना है। जिसका निरीक्षण करने संरक्षा आयुक्त 10 नवंबर को आएंगे। इस काम के लिए ट्रैफिक ब्लॉक लिए जाने के कारण पहले से ही छह ट्रेनों को डायवर्ट कर दिया गया है। जैसे-जैसे काम पूरा होता जाएगा, वैसे-वैसे उस पर ट्रायल लेेने के लिए डीजल इंजन और इलेक्ट्रिक इंजन दौड़ाया जाएगा। ट्रायल को देखते हुए रेल विकास निगम लिमिटेड ने पहले ही सूचना जारी कर दी कि क्षेत्रवासी क्रॉसिंग से ही लाइन पार करें।
विज्ञापन

रेल विकास निगम लिमिटेड के प्रबंधक राकेश यादव ने बताया कि दो लाइनों को आपस में जोड़ने का कार्य कराया गया। युद्धस्तर पर काम चल रहा है, ताकि समय से काम पूरा करके ट्रायल लिया जा सके। संरक्षा आयुक्त का निरीक्षण 10 नवंबर को होना है। हरचंदपुर के स्टेशन अधीक्षक एसके त्रिपाठी ने बताया कि गुरुवार को पूर्वाह्न 11.30 बजे से शाम 5.30 बजे तक ट्रैफिक ब्लॉक लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें