रायबरेली में बुधवार को बछरावां में देहरादून से राष्ट्रीय ताइक्वांडो मुकाबले में मेडल जीतकर आने
- फोटो : RAIBARAILY
रायबरेली। देहरादून के महाराणा स्पोर्ट्स कॉलेज में 24 और 25 अगस्त को आयोजित 11वीं राष्ट्रीय स्तर ताइक्वांडो प्रतियोगिता में क्षेत्र के खिलाड़ियों ने चार पदक अर्जित किए हैं।
कोच सौरभ कुमार ने बताया कि प्रतियोगिता में आर्यन सोनी एवं अच्युतम आर्यन अवस्थी ने स्वर्ण पदक, रुद्रांश प्रताप ने रजत और अभिषेक कुमार ने कांस्य पदक जीता।
देहरादून से लौटने पर सभी खिलाड़ियों का स्वागत किया गया। क्षेत्रीय विधायक रामनरेश रावत, नगर पंचायत अध्यक्ष शिवेंद्र सिंह रामजी, दयानंद पीजी कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सुभाष चंद्र श्रीवास्तव, व्यापार मंडल अध्यक्ष सुनील सागर आदि ने खुशी जताई है।