फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ड्यूटी लगाने में अनदेखी, महिला शिक्षिकाएं परेशान

विज्ञापन
रायबरेली में सोमवार को विकास भवन में अपनी समस्या को लेकर जुटी पंचायत चुनाव में पीठासीन अधिकारी ब? - फोटो : RAIBARAILY
विज्ञापन
डीह (रायबरेली)। पंचायत चुनाव के लिए परिषदीय विद्यालयों में तैनात शिक्षक और शिक्षिकाओं की ड्यूटी लगा दी गई है। सोमवार को ब्लॉक संसाधन केंद्र में ड्यूटी बांटी गई तो कई विसंगतियां सामने आईं। ऐसी शिक्षिकाओं की ड्यूटी लगा दी गई है, जो मातृत्व अवकाश पर हैं। एक शिक्षिका की ड्यूटी दो ब्लॉकों में लगा दी गई है। कोरोना पॉजिटिव शिक्षिका को भी ड्यूटी करनी पड़ सकती है।
विज्ञापन

चुनाव ड्यूटी बंटने के बाद कई शिक्षिकाएं हैरान रह गईं। प्राथमिक विद्यालय थौरी की ममता यादव की ड्यूटी शिवगढ़ और सरेनी ब्लॉक में लगा दी गई है। वहीं प्राथमिक विद्यालय पूरे मांधाता की शिक्षामित्र मधुलता को छतोह ब्लॉक, पूर्व माध्यमिक विद्यालय निगोही में तैनात अर्चना वर्मा को ऊंचाहार ब्लॉक, प्राथमिक विद्यालय गढ़वा में तैनात रश्मि को खीरों ब्लॉक, पूर्व माध्यमिक विद्यालय जगदीशपुर में तैनात शालिनी को छतोह ब्लॉक, पूरे थम्मन में तैनात अलका मौर्या को खीरों ब्लॉक में चुनाव ड्यूटी मिली है। ये पांचों महिलाएं अवकाश पर हैं, इसके बावजूद इनकी ड्यूटी लगा दी गई है।
इसी तरह उच्च प्राथमिक विद्यालय बिरनावा की एक शिक्षिका कोरोना पॉजिटिव है, जिनकी ड्यूटी लालगंज ब्लॉक में लगाई गई है। बीआरसी में चुनाव ड्यूटी का आदेश मिलते ही शिक्षिकाएं हैरत में पड़ गई। इस मामले में खंड शिक्षा अधिकारी शिवशंकर मिश्रा ने बताया कि जिस शिक्षिका की ड्यूटी दो ब्लॉक में लग गई है, उसे एक ही जगह ड्यूटी के लिए भेजा जाएगा। शिक्षामित्र मधुलता मातृत्व अवकाश पर है। उनकी ड्यूटी कटवाई जाएगी। अवकाश पर चल रही बाकी चार अन्य शिक्षिकाओं को ड्यूटी करनी होगी। कोरोना पॉजिटिव शिक्षिका के बारे में अधिकारियों को पत्र भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें