फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: फंदे से लटकता मिला महिला का शव

Mon, 24 Mar 2025 12:48 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
मृतका विद्या साहू की फाइल फोटो।
विज्ञापन
लालगंज (रायबरेली)। क्षेत्र में शनिवार की रात एक महिला का शव घर के अंदर ही फंदे से लटकता मिला। पुलिस घटना की जांच कर रही है।
विज्ञापन

लालगंज के मीठापुर बढ़ईया मजरे खजूर गांव की रहने वाली विद्या साहू (30) अपनी छह वर्ष की बेटी नैना के साथ साकेत नगर मोहल्ले में किराए के कमरे में रहती थीं। रात करीब 12 बजे पंखे के हुक से दुपट्टे के सहारे विद्या का शव लटकता मिला। बेटी की रोने की आवाज पर आसपास के लोगों ने पहुंचकर घटना की सूचना पुलिस को दी। महिला का पति राम बहादुर कानपुर में एक नमकीन की फैक्टरी में काम करते हैं। महिला घरों में चौका-बर्तन करके जीविकोपार्जन करती थीं।
विज्ञापन

पड़ोसियों ने बताया कि होली में उनका पति घर आया था। रात को बेटी की रोने की आवाज सुनकर उन्हें घटना की जानकारी हुई। कोतवाली प्रभारी संजय सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर महिला की मौत की वजह पता चलेगी। अभी कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें