सतांव (रायबरेली)। गुरुबख्शगंज क्षेत्र के पहाड़पुर खेड़ा मजरे अटौरा खुर्द गांव में शनिवार की शाम फंदे से एक महिला का शव घर में साड़ी के फंदे से लटकता पाया गया। गांव निवासी कुलदीप सिंह की पत्नी पूर्णिमा सिंह (32) का शव घर के अंदर छत के हुक से साड़ी के फंदे के सहारे लटकता पाया गया। घटना के समय कुलदीप सिंह घर से बाहर थे। परिजनों को घटना की जानकारी हुई तो उन्होंने शव को नीचे उतारा। महिला की मौत से घर में कोहराम मचा है। थाना प्रभारी प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि महिला की खुदकुशी किए जाने की बात सामने आई है। ऐसा कदम क्यों उठाया, इस बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। परिजन भी घटना के बारे में कुछ नहीं बता पा रहे हैं।