फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: गैंगस्टर एक्ट की वारंटी महिला चंडीगढ़ से गिरफ्तार

Tue, 24 Feb 2026 12:42 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। पांच साल से लापता वारंटी महिला को राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) ने चंडीगढ़ से गिरफ्तार कर लिया। महिला पहचान छिपाकर ठिकाने बदल रही थी। 2011 में उसके खिलाफ जीआरपी थाने में गैंगस्टर एक्ट समेत चोरी और धोखाधड़ी के तीन मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन


मुखबिर की सूचना पर चंडीगढ़ से पकड़ा गया। सोमवार को महिला जीआरपी थाने लाई गई तो पुलिस ने खुलासा किया। गिरफ्तार की गई महिला का नाम मंजू सिंह (41) है, जो लालगंज क्षेत्र के दीपेमऊ की रहने वाली है। वर्तमान में वह चंडीगढ़ के मलोया थाना क्षेत्र के डड्डू माजरा में किराये के मकान में रहती थी, जहां से उसे रविवार को गिरफ्तार किया गया।

जीआरपी थाना प्रभारी सचिन कुमार ने बताया कि न्यायालय विशेष न्यायाधीश गैंगस्टर एक्ट से प्राप्त एनबीडब्ल्यू आदेश के अनुपालन में वारंटी महिला को चंडीगढ़ से गिरफ्तार किया गया। यह महिला पांच वर्ष से लापता थी। उपनिरीक्षक दिलीप कुमार मिश्र, कांस्टेबल कुलदीप कुमार और महिला कांस्टेबल समता को चंडीगढ़ भेजा गया, जहां से वारंटी महिला को गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें