फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कच्ची कोठरी ढहने महिला गंभीर, बेटियां बाल-बाल बची

विज्ञापन
विज्ञापन
बछरावां (रायबरेली)। गजियापुर गांव में शनिवार रात कच्ची कोठरी के ढहने से महिला गंभीर रूप से घायल हो गई, जबकि उसकी बेटियां बाल-बाल बच गईं। गंभीर रूप से घायल महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

गजियापुर मजरे शेषपुर समोधा निवासी हरिप्रसाद का कच्चा मकान है। हरिप्रसाद अपने बेटे अमित और अंकित के साथ मदाखेड़ा गांव में एक वैवाहिक कार्यक्रम में बर्तन धुलने गया था।
घर में उसकी पत्नी रामरानी (50), बेटियां अंजलि, कुसुमा, लक्ष्मी कच्ची कोठरी के अंदर सो रही थी। रात में अचानक कोठरी ढहने लगी। यह देख बेटियां तो बाहर भाग आईं, लेकिन रामरानी मलबे में दब गईं।
विज्ञापन

बेटियों के चिल्लाने पर आसपास के लोग इकट्ठा हुए। रामरानी को सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां से चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। थानाध्यक्ष जगदीश यादव ने बताया कि घायल का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें