फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कमरे में लटका मिला विवाहिता का शव, तीन माह पहले ही हुई थी शादी

विज्ञापन
विज्ञापन
परशदेपुर (रायबरेली)। नसीराबाद थाना क्षेत्र में मंगलवार को एक विवाहिता का शव कमरे के अंदर पंखे के हुक से दुपट्टे के सहारे लटका मिला।
विज्ञापन

परिवारीजनों का आरोप है कि ससुरालीजन विवाहिता पर गलत तरीके से लांछन लगाकर उसका उत्पीड़न करते थे। इसी वजह से उसने खुदकुशी कर ली। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट और तहरीर के आधार पर मामले में कार्रवाई करने की बात कह रही है।
पूरे विशेषर मजरे सुलईपुर गांव निवासी शिवानी (22) का शव कमरे के अंदर दुपट्टे के सहारे पंखे के हुक से लटका मिला। शव देख परिवारीजन सन्न रह गए।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतरवाया। मृतका के पिता दुखछोर का आरोप है कि बेटी शिवानी का विवाह तीन माह पहले प्रतापगढ़ जिले के उदयपुर थाना क्षेत्र कुंभी पूरे बंसा गांव निवासी विष्णु से हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

ससुरालीजनों ने बेटी पर लांछन लगाकर उसका एक माह का गर्भपात कराया और तबियत खराब होने पर उसे घर छोड़ गए। लड़की को ले जाने से मना कर दिया।
किसी दूसरे का बच्चा होने का लांछन लगाया। इससे आहत बेटी ने आत्महत्या कर ली। मृतका के पिता ने नसीराबाद थाने में ससुरालीजनों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। थानेदार दयानंद तिवारी ने बताया कि घटना की जांच कराई जा रही है। मामले में कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें