फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से महिला की मौत, महराजगंज कोतवल समेत 51 पॉजिटिव

विज्ञापन
रायबरेली में गुरुवार को परशदेपुर कस्बे में सील किया गया मोहल्ला। - फोटो : RAIBARAILY
विज्ञापन
रायबरेली। कोरोना से गुरुवार को लखनऊ के एक अस्पताल में भर्ती एक महिला ने भी दम तोड़ दिया। कोरोना संक्रमित उसके पति की बुधवार को मौत हो गई थी। महराजगंज के कोतवाल और शहर के वार्ड संख्या दो के सभासद समेत 51 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं।
विज्ञापन

एसडीएम सदर के पूर्व पेशकार व उनका बेटा संक्रमित मिला है। आस्तीक नगर में सबसे अधिक आठ लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। पुलिस लाइंस के पांच सिपाही और जिला जेल में बंद तीन बंदी भी संक्रमित पाए गए हैं।
जिला स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी डीएस अस्थाना ने बताया कि गुरुवार को महराजगंज के कोतवाली प्रभारी की रिपोर्ट पॉजिटिव आ गई है। कोतवाल को होम आइसोलेशन में रखा गया है। कोतवाली परिसर को सैनिटाइज कराया जा रहा है।
विज्ञापन

शहर के आस्तीक नगर में कैंप लगातार जांच कराई गई। यहां वार्ड संख्या दो के सभासद, एसडीएम सदर के पूर्व पेशकार सहित आठ लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। जिला जेल में बंद तीन बंदियों की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद पुलिस लाइंस में भी पांच लोग संक्रमित मिले हैं।
सहारा इंडिया कार्यालय ऊंचाहार में चार मरीज मिले हैं। पूरे नवरंग गांव में तीन लोग संक्रमित मिले हैं। इसके अलावा अलीनगर, सराफामंडी लालगंज, भटपुरवा, पूरे बादल, अलीमियां कॉलोनी, मिलएरिया, जिंगना, घोरवारा, सरेनी, निधऊ का पुरवा, मधुकरपुर, बस्तेपुर, परशदेपुर, बरवन, डीह, बहेरवा, हसनपुर, राही, हरचंदपुर, बछरावां में भी कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं।
मरीजों को एल-1 और एल-2 अस्पताल में भर्ती कराया गया है। चौकी इंचार्ज एनटीपीसी लक्ष्मी नारायण द्विवेदी ने बताया कि एनटीपीसी में रहने वाले बिहार के एक व्यक्ति की बुधवार को मौत के बाद गुरुवार को लखनऊ के एक अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी पत्नी की भी मौत हो गई है।
महिला भी कोरोना संक्रमित मिली थी। सीएचसी डीह में 75 लोगों की कोरोना जांच हुई। जिसमे पूरे बादल मजरे बिरनावां का एक व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव निकला। इसके अलावा तीन दिन पहले हुई सैपलिंग की गुरुवार को आई रिपोर्ट में डीह कस्बे का एक व्यक्ति संक्रमित मिला है।
अधीक्षक डॉ. तारिक इकबाल ने बताया कि दोनों संक्रमित लोगों को अस्पताल में भर्ती कराने के साथ ही गांवों को कैंटेनमेंट घोषित कर दिया गया है। ऊंचाहार के कबीर बाबा चौराहा स्थित एक निजी फाइनेंस कंपनी में गुरुवार को चार लोगों के कोरोना संक्रमित मिलने के बाद उसे सील किया गया है।
सभी को इलाज के लिए एल- हॉस्पिटल भेजा गया। सीएचसी अधीक्षक डॉ. आरबी यादव ने बताया कि 23 लोगों की कोरोना जांच की गई है, जिसमें निजी कंपनी के चार लोग संक्रमित मिले हैं।
जगतपुर सीएचसी में हुई एंटीजन जांच में दो महिलाओं की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आ गई है। भटपुरवा व जिंगना में एक-एक संक्रमित मरीज मिलने के बाद संबंधित गांवों को कंटेनमेंट घोषित किया गया है। संक्रमित मरीजों के घरों को जाने वाले रास्ते को सील किया गया है।
लालगंज क्षेत्र के पूरे नवरंग मजरे आलमपुर गांव में गुरुवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से हुई एंटीजन जांच में एक किशोरी व दो महिलाओं की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। गांव के एक (13) वर्षीय किशोर की मंगलवार को गंभीर बीमारी से मौत हो गई थी।
जांच रिपोर्ट में वह कोरोना से संक्रमित मिला था। जिसके बाद गुरुवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गांव के 43 लोगों की एंटीजन जांच की। जिसमें मृतक किशोर के परिवारीजनों में एक किशोरी और दो महिलाएं कोरोना से संक्रमित मिली है।
सीएचसी अधीक्षक डॉ. संजीव कुमार सिंह ने बताया जांच रिपोर्ट में पॉजिटिव मिले तीनों मरीजों रॉयन इंटरनेशनल के स्कूल के कोविड हॉस्पिटल में भेजा गया है। रेलवे स्टेशन रोड एक पुराने नाई को इलाज के लिए लखनऊ ले जाया गया। जहां जांच के दौरान उसे कोरोना संक्रमित पाया गया। उसका वहीं इलाज हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें