फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध हालात में महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
तिलोई (रायबरेली)। अमेठी जिले के मोहनगंज थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह कुछ लोगों ने खेत की तरफ जाते समय एक वृद्धा का शव पड़ा देखा। उनकी सूूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताते हैं कि साल भर से वह महिला यहां आकर प्राथमिक विद्यालय भदमर में रह रही थी और गांव में इधर-उधर मांगकर अपना पेट पालती थी।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष जावेद इकबाल ने बताया कि लावारिस 65 वर्षीय महिला का शव मिला है जो दूसरे प्रांत की थी। उसका नाम महिमा बताया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही उसकी मौत के बारे में कुछ कहा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें