गणेश उत्सव को लेकर लोगों में उत्साह है। जिले में गणेश पूजा की तैयारियां तेज हो गई हैं। बुधवार को गाजे-बाजे के साथ गणपति बप्पा को लेने श्रद्धालु पहुंचे।
इस दौरान खूब जयकारे लगे। ज्यादातर स्थानों पर गुरुवार को मूर्ति स्थापना होगी। लगातार 10 दिन तक पूजन-अर्चन का कार्यक्रम होगा।
कालीदेवी मंदिर, अमर नगर, रानानगर, मुंशीगंज में शिव, पार्वती और गणेश की प्रतिमा लेने के लिए श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। संतोषी माता मंदिर नेहरू नगर में 11वां गणेश उत्सव 17 सितंबर से प्रारंभ होगा। जो 27 तक चलेगा।
भगवान गणेश की प्रतिमा लेने पहुंचे लोग जयकारे लगाए। आयोजक सतीश चौरसिया, सोनू, विक्की, सनी, एसपी सिंह का कहना है कि प्रतिदिन सुबह साढ़े सात और रात साढ़े आठ बजे आरती होगी।
रात सात बजे से साढ़े आठ बजे तक भजन होगा। 27 सितंबर को मूर्ति विजर्सन यात्रा निकाली जाएगी। छोटी बाजार स्थित भगवान गणपति के मंदिर में गणेश उत्सव मनाया जाएगा।
संयोजक दिनेश चंद्र कक्कड़, अभिषेक कक्कड़, मनोज चौरसिया तैयारी को अंतिम रूप देने में लगे हैं। कहते है कि करीब 40 वर्ष से गणेश उत्सव मनाया जा रहा है।
राही ब्लॉक के सुल्तानपुर आइमा में 17 सितंबर को भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित होगी। आयोजक मुन्ना चौरसिया, प्रधान मनोज कुमार, देश दीपक का कहना है कि प्रतिदिन धार्मिक कार्यक्रम होंगे। 27 को मूर्ति विसर्जन किया जाएगा। पंडाल लगने का काम शुरू हो गया है।