फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: सिर पर डंडा मारने से हुई थी पत्नी की मौत, गिरफ्तार

Fri, 20 Jun 2025 12:13 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। पत्नी की हत्या में शामिल पति को सदर कोतवाली पुलिस ने बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर लिया। जगतपुर इलाके के हेवतहा नेवढिय़ा गांव निवासी प्रदीप अपनी पत्नी सुनीता (34) के साथ गल्ला मंडी में रहता था। दोनों पल्लेदारी का काम करते थे। सोमवार रात सुनीता की संदिग्ध हालात में मौत हो गई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सिर में चोट लगने से सुनीता की मौत की बात सामने आई थी।
विज्ञापन


अपर पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार सिन्हा के मुताबिक पति के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज किया गया था। सुबह घर पर छापा मारकर आरोपी पति को पकड़कर जेल भेज दिया गया। जांच में पता चला कि दंपती में किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। इस पर पति ने सिर पर डंडा मारकर पत्नी की हत्या कर दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें