हलोर (रायबरेली)। ससुराल में पति ने अन्य लोगों के साथ मिलकर पत्नी व सास की पिटाई कर दी। यह घटना शनिवार की देर शाम हुई। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस घटना की पड़ताल कर रही है।
बछरावां क्षेत्र के मलिकपुर सरैया की रहने वाली सुभावनी के मुताबिक, उनका विवाह तीन जून, 2023 को महराजगंज क्षेत्र के पूरे विलास मजरे जमुरावां निवासी कुलदीप के साथ हुआ था। दहेज से संतुष्ट न होने के कारण पति कुलदीप, ससुर राजकुमार व सास ने दो माह पहले मारपीट कर घर से निकाल दिया। महिला के मुताबिक वह एक साल की बेटी के साथ मायके में रहती हैं। इसी बीच पति ने दूसरी पत्नी को घर ले आया। इसकी जानकारी होने पर 15 मई को वह अपनी मां के साथ ससुराल पहुंच गईं। इसपर पति राजकुमार व दूसरी पत्नी शालू ने उन्हें और उनकी मां की पिटाई कर दी। मारपीट में उन्हें गंभीर चोटें आईं। महराजगंज कोतवाली प्रभारी जगदीश यादव ने बताया कि केस दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।