फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक ने लहराया तमंचा तो शिक्षक ने बालाओं पर उड़ाई पैसों की गड्डी

विज्ञापन
विज्ञापन
परशदेपुर (रायबरेली)। आर्केस्टा कार्यक्रम में एक युवक का तमंचा लहराते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वहीं इसी पार्टी में फिल्मी गीतों पर थिरक रहीं बाल बालाओं पर रुपये की गड्डी लुटाते एक शिक्षक का भी वीडियो वायरल हुआ है।
विज्ञापन

मामला संज्ञान में आने के बाद थानेदार ने चौकी इंचार्ज को युवक व सरकारी शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। मामला डीह थाना क्षेत्र का है।
डीह के पूरे सूबेदार बारा गांव में रामबली यादव के बेटे चितरंजन की शादी के बाद बरात लौटने पर मंगलवार रात घर पर आर्केस्टा कार्यक्रम था। इसमें बार बालाओं के साथ डांस करते हुए एक युवक अवैध असलहा लहरा रहा था।
वहीं एक इंटर कॉलेज के सरकारी शिक्षक का बार बालाओं के साथ ठुमके लगाते हुए रुपयों की गड्डी उड़ाने का वीडियो भी वायरल हो गया।
बुधवार को वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने पर पुलिस को खबर लगी। थानेदार रवींद्र सोनकर ने बताया कि परशदेपुर चौकी इंचार्ज पंकज राज शरद को प्रकरण में कार्रवाई करने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें