फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: प्रेमी से मिलने से रोका तो भाई को कुल्हाड़ी से काटा

Sun, 07 Sep 2025 01:40 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। प्रेमी से मिलने से रोका तो शुक्रवार रात नाबालिग बहन ने गहरी नींद में सो रहे बड़े भाई को कुल्हाड़ी से काट डाला। आरोपी बहन को बाल सुधार गृह भेजकर पुलिस घटनाक्रम में प्रेमी की संलिप्तता की भी जांच कर रही है। बछरावां कोतवाली क्षेत्र के नंदाखेड़ा निवासी हिमांशु (20) के माता-पिता की पहले ही मौत हो चुकी है।
विज्ञापन


वह दो छोटी बहनों के साथ करीब 12 वर्ष से नानी लक्षमीना के पास प्यारेपुर गांव में रहते थे। शुक्रवार रात खाना खाने के बाद सभी घर के अंदर अलग-अलग चारपाई पर सो गए। रात तीन बजे नानी की नींद खुली तो देखा कि हिमांशु के शरीर पर खून लगा है। आवाज देने पर वह कुछ नहीं बोला। पड़ोसी की शिकायत पर पुलिस मौके पर पहुंची और हिमांशु को सीएचसी पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।


हरचंदपुर थाना प्रभारी आदर्श कुमार सिंह, एसओजी प्रभारी विजेंद्र शर्मा और फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की। हिमांशु की दोनों बहनों और नानी से भी पूछताछ की। थाना प्रभारी के अनुसार पूछताछ में 16 वर्षीय बहन पर शक हुआ। थाना प्रभारी के मुताबिक आरोपी बहन ने बताया कि उसका एक युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा है। इसकी भाई को हो गई थी।
विज्ञापन


भाई प्रेमी से मिलने के लिए रोक रहा था। ऐसा न करने पर भाई उनके साथ मारपीट भी करता था। इसलिए सोते समय कुल्हाड़ी से उसकी हत्या कर दी। घटना में प्रयुक्त कुल्हाड़ी बरामद कर ली गई है। नानी की तहरीर पर हत्या का केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें