फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम बदले की भावना से करते राजनीति : राहुल

Mon, 20 Feb 2017 11:53 PM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे
विज्ञापन
RAHUL GANDHI - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने सोमवार को कहा कि प्रधानमंत्री हार से घबराकर एक-दूसरे को लड़ाना चाहते हैं। पर आप ऐसा नहीं करेंगे, क्योंकि आप समझदार हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि पीएम बदले की भावना की राजनीति करते हैं। इसलिए उन्होंने अमेठी के विकास कार्य रोक दिए हैं।
विज्ञापन


फूड पार्क, रेलवे लाइन जैसी योजनाओं पर काम शुरू नहीं कराया। वे अमेठी संसदीय क्षेत्र के सलोन विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत छतोह मोड़ स्थित मैदान में जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री बने नरेंद्र मोदी ने झूठे वादों की पिक्चर बनाकर जनता को गुमराह किया।

नोट बंदी कर आपको बैंक के सामने खड़ा कर दिया। विजय माल्या का 1200 करोड़ रुपये का कर्जा माफ कर दिये और पीएम कहते हैं भ्रष्टाचार से लड़ रहा हूं। यही रुपया समूह की महिलाओं को दे देते तो उनकी जिंदगी बदल जाती। उन्होंने सिर्फ 50 पूंजीपतियों को फायदा पहुंचाया।
विज्ञापन


अमेठी सांसद ने कहा कि पीएम किसानों का कर्ज माफ नहीं कर पा रहे हैं। कहते हैं यूपी में हमारी सरकार नहीं है। मैं उन्हें बताना चाहता हूं कि जब केंद्र में मनमोहन की सरकार थी तो क्या यूपी में कांग्रेस सरकार थी क्या। फिर भी 70 हजार करोड़ रुपया किसानों का कर्ज माफ किया।

उन्होंने पीएम के रमजान पर बिजली है तो दिवाली पर भी मिले बयान पर वार किया। कहा कि यूपी चुनाव से मोदी डर गए हैं। इसलिए अब नफरत फैलाना शुरू कर दिया है। चुनाव आते हैं और जाते हैं। एक घर में आग लगती है तो 70 घर जलते हैं। वे चुनाव जीतने के लिए लड़ाने का कार्य कर रहे हैं।

आप उनसे कहिए नफरत मत फैलाइए, विकास करिए। कर्ज माफ कीजिए। मन की बात ठीक है, लेकिन काम की बात करो। सपा और कांग्रेस के गठबंधन से मोदी की मुस्कराहट चली गई है। कैप्टन सतीश शर्मा ने अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री और 2019 में राहुल को पीएम बनाने की बात कही। इस मौके पर सुरेश चौधरी, योगेंद्र मिश्रा, अनिल सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें