फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: बारिश से जलभराव, आवागमन में दिक्कत

Wed, 06 Aug 2025 12:33 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
गदागंज में मंगलवार को सड़क पर भरा पानी।
विज्ञापन
रायबरेली। मानसून की अक्षीय रेखा के सक्रिय होने से बारिश का दौर थम नहीं रहा है। मंगलवार को भी बारिश हुई। जलभराव होने से लोगों को दिक्कत हुई। उधर, लगातार बारिश से धान की फसल को फायदा हो रहा है। बारिश से तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। मंगलवार को 45 एमएम बारिश दर्ज की गई।
विज्ञापन


मंगलवार सुबह बदली और धूप होती रही और दोपहर में बारिश हुई। करीब आधे घंटे तक तेज बारिश हुई। इसके बाद पूरे दिन आसमान में बदली छाई रही। गदागंज में शाम के समय तेज बारिश हुई। इससे जलभराव हो गया। डलमऊ-जगतपुर मार्ग पर पानी भरा होने से वाहन सवारों को संभलकर सफर करना पड़ रहा है।

मंगलवार को अधिकतम तापमान 27.3 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री रहा। अधिकतम तापमान सामान्य से छह डिग्री कम रहा। इंदिरा गांधी उड़ान अकादमी फुरसतगंज के मौसम विशेषज्ञ दीतेंद्र सिंह ने बताया कि मानसून सक्रिय है। बारिश का दौर अभी चलेगा।
विज्ञापन



सई नदी का जलस्तर बढ़ा
हमेशा सूखी रहने वाली सई नदी का जलस्तर बारिश से बढ़ गया है। शहर में शहीद स्मारक के पास सई नदी का जलस्तर देखने के लिए लोग पहुंच रहे हैं। अमूमन सई नदी सूखी रहती हैं, लेकिन बारिश से जलस्तर बढ़ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें