फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: आफत की बारिश, गली-मोहल्ले बने तालाब

Tue, 05 Aug 2025 12:43 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
नेहरू नगर रेलवे क्रासिंग पर जलभराव से होकर निकलते लोग।
विज्ञापन
रायबरेली। लगातार हो रही बारिश से जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया है। शहर हो या गांव, हर तरफ जलभराव से आफत आ गई है। कोई ऐसी गली नहीं बची है, जहां पानी न भरा हो। सोमवार को स्कूलों में अवकाश से बच्चों को राहत मिली। जगह-जगह जलभराव होने से आवागमन प्रभावित रहा। शिवगढ़ और अमावां में दो कच्चे मकान गिर गिए। एक महिला घायल हो गई। 120 एमएम बारिश दर्ज की गई है।
विज्ञापन


सोमवार सुबह छह बजे से तेज बारिश होना शुरू हुई, जो दोपहर दो बजे तक चलती रही। पेड़ गिरने से आवागमन थम गया। बारिश थमी तो जलभराव से लोगों को परेशान होना पड़ा। गली मोहल्ले पानी से भर गए। शहर के मालखाना में पानी भरा होने से बाजार बंद रहा। सब्जी मंडी और स्टेशन रोड पर भी पानी भरा रहा। कानपुर रोड पर पानी भरा होने से लोगोें को परेशानी का सामना करना पड़ा।

जिला अस्पताल चौराहे से सुपर मार्केट जानी वाली सड़क पर पानी भरा रहा। नेहरूनगर, फातिमा नगर, शक्तिनगर में जलभराव होने से लोग घरों के भीतर रहने को मजबूर हुए। जगतपुर-डलमऊ मार्ग में पानी भरने से आवागमन में दिक्कत रही। परशदेपुर में भी जगह-जगह पानी भरा रहा। सरेनी में सब्जी के खेतों में पानी भरने से फसल बर्बाद हो गई। डलमऊ में गलियों में पानी भरने से लोग घरों से बाहर नहीं निकल सके। लालगंज में भी यही स्थिति रही।
विज्ञापन


सोमवार को अधिकतम तापमान 27.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24.4 डिग्री रिकार्ड किया गया। इंदिरा गांधी उड़ान अकादमी फुरसतगंज के मौसम विशेषज्ञ दीतेंद्र सिंह ने बताया कि मानसून सक्रिय होने के साथ हवा का दाब बना हुआ है। इस कारण भारी बारिश हुई है।


बारिश में गिरे कच्चे घर, महिला घायल
शिवगढ़। पहाड़पुर वार्ड नंबर 10 में सोमवार सुबह कच्चा मकान गिरने से एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। कमलेश कुमारी और उनका परिवार कच्चे मकान में रहकर गुजर बसर करता है। हादसे में कमलेश कुमारी मलबे में दबकर घायल हो गईं। उन्हें सीएचसी शिवगढ़ पहुंचाया गया। क्षेत्रीय लेखपाल तुषार साहू ने मौके पर पहुंचकर नुकसान का आकलन किया गया है। रिपोर्ट उप जिलाधिकारी महराजगंज को भेजी जाएगी। मिल एरिया के चकधौरहरा गांव में भीम पासी का कच्चा मकान सोमवार सुबह भरभरा कर गिया गया। परिवार के सदस्य बच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें