फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: गांव में भरा पानी, ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

Fri, 28 Aug 2026 01:44 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। जगतपुर ब्लॉक के खालेहार मजरे जगतपुर गांव में बारिश के पानी की निकासी न होने से जलभराव हो गया है। गांव में पानी भरने से खेतों में धान की फसल भी कई दिनों से डूबी हुई है। समस्या से नाराज ग्रामीणों ने बृहस्पतिवार को प्रदर्शन कर प्रशासन से तत्काल जलनिकासी की मांग की।
विज्ञापन


ग्रामीणों का आरोप है कि रायबरेली-प्रयागराज हाईवे के निर्माण के दौरान गांव के पास का प्राकृतिक नाला बंद कर दिया गया। नाला बंद होने से बारिश के पानी की निकासी रुक गई है। गांव निवासी कमलेश तिवारी ने बताया कि ग्रामीण दो बार जिलाधिकारी को शिकायत कर चुके हैं, पर स्थायी समाधान नहीं हुआ। जिला पंचायत सदस्य राकेश सिंह राना ने कहा कि रेलवे लाइन और गंगा एक्सप्रेसवे के कारण गांव का पानी बाहर निकलने का रास्ता नहीं बचा है। उन्होंने प्रशासन से पंप लगाकर पानी निकलवाने और बंद नाले को दोबारा चालू कराने की मांग की।

ग्रामीण पूरन प्रसाद तिवारी समेत अन्य ने चेतावनी दी कि यदि जल्द व्यवस्था नहीं हुई तो सोमवार को जिलाधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन करेंगे। उप जिलाधिकारी विवेक राजपूत ने बताया कि शिकायत मिली है और जेसीबी से नाली खोदवाकर पानी निकालने की व्यवस्था की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें