फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: कचरा निस्तारण केंद्र बंद, गांवों में गंदगी का अंबार

विज्ञापन
महराजगंज क्षेत्र के कुसुढ़ी सागरपुर में शोपीस बना कूड़ा निस्तारण केंद्र। - फोटो : महराजगंज क्षेत्र के कुसुढ़ी सागरपुर में शोपीस बना कूड़ा निस्तारण केंद्र।
विज्ञापन
हलोर (रायबरेली)। गांवों को मॉडल बनाने के लिए स्वच्छ भारत मिशन के तहत लाखों रुपये खर्च किए गए। इसके इसके बाद भी इनकी तस्वीर नहीं बदली है। ग्रामीणों का कहना है गांवों में सफाईकर्मी न आने से कूड़े को कचरा निस्तारण केंद्र तक नहीं पहुंचाया जा रहा है। इससे केंद्र बंद पड़ा है और गांवों में गंदगी पसरी रहती है।
विज्ञापन

कुसुढ़ी सागरपुर से करीब आठ सौ मीटर दूर वर्ष 2023 में कूड़ा निस्तारण के लिए भवन का निर्माण कराया गया था। योजना थी की गांव से निकले सूखे व गीले कचरे को अलग-अलग कर गीले से कंपोस्ट व सूखे को बेच कर ग्राम पंचायत की आय बढ़ाई जाएगी, लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ। दो साल से कचरा निस्तारण केंद्र बंद है। यही दशा हलोर और कोटवा मोहम्मदाबाद में भी है। कुसुढ़ी सागरपुर गांव निवासी सुधीर तिवारी, मनीष त्रिपाठी, कन्हैयालाल व सुनील यादव का कहना है कि इस योजना में सरकारी धन की खूब बंदरबांट की गई है। बीडीओ वर्षा सिंह ने बताया कि सभी ग्राम पंचायतों के सफाई कर्मचारियों को कूड़ाघर में कचरा पहुंचाने के निर्देश हैं। लापरवाही करने वाले कर्मियों से स्पष्टीकरण तलब किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें