फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: वन विभाग का खेल, मृतक को दे दी पेड़ काटने की अनुमति, वायरल हुआ परमिट

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। जिले में वन विभाग के अधिकारी और कर्मचारी हरे पेड़ों की कटान पर अंकुश नहीं लगा पा रहे हैं। आए दिन कहीं न कहीं पेड़ काटे जा रहे हैं। परमिट भी मनमाने तरीके से जारी किए जा रहे हैं। हाल ही में लालगंज क्षेत्र में वन विभाग ने मृत व्यक्ति को हरा पेड़ काटने की स्वीकृति दे दी। जब असलियत सामने आई तो वन विभाग मामले को दबाने में जुट गया, लेकिन रविवार को परमिट की छाया प्रति सोशल मीडिया में वायरल हुई तो विभाग में खलबली मच गई।
विज्ञापन

वायरल पत्र में लालगंज रेंज के गांव ककराही मजरे चिलौला गांव के रहने वाले उदयभान को वन विभाग ने महुए का हरा पेड़ काटने के लिए 19 से 22 नवंबर के बीच अनुमति दी। बताते हैं कि मौके से पेड़ काट लिया गया। बाद में पता चला कि जिस व्यक्ति के नाम से परमिट जारी किया गया उसकी बहुत पहले ही मौत हो चुकी है। खास बात ये है कि कोई भी परमिट जारी होने से पहले मौके पर पेड़ की जांच की जाती है। उसकी मोटाई कितनी है, इसका जिक्र परमिट में किया जाता है।
यही नहीं पेड़ काटने के लिए किए गए आवेदन पर वन रक्षक, वन दरोगा, रेंजर, उप प्रभागीय वन अधिकारी, प्रभागीय वन अधिकारी के हस्ताक्षर होते हैं। इसके बाद परमिट जारी किया जाता है। इसके बावजूद मृत व्यक्ति को हरा पेड़ काटने की अनुमति दे दी गई। इस संबंध में डीएफओ प्रखर मिश्रा से बात करने का प्रयास किया, लेकिन उनका फोन नहीं उठा। वन क्षेत्राधिकारी लालगंज नीरज जोशी ने बताया कि मामले की जानकारी हुई है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें