फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करंट की चपेट में आई छात्रा, झुलसी

Tue, 05 Apr 2016 05:25 PM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे
विज्ञापन
विज्ञापन
ऊंचाहार थाना क्षेत्र में सोमवार को पावर कॉर्पोरेशन के अफसरों की लापरवाही एक छात्रा पर भारी पड़ी। स्कूल जाते समय करंट की चपेट में आई छात्रा झुलस गई। बिजली का तार कई दिन से जमीन पर टूटा पड़ा था।
विज्ञापन


सूचना व शिकायत के बाद भी उसे ठीक नहीं कराया गया। यही नहीं सीएचसी में छात्रा का इलाज करने में मनमानी की गई। परिवारीजनों ने थाने में पावर कॉर्पोरेशन के अफसरों और सीएचसी के डॉक्टरों के खिलाफ लापरवाही का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।

ऊंचाहार थाना क्षेत्र के पूरे लल्लू पांडेय मजरे खरौली गांव के बाहर बिजली का तार कई दिन से टूटा पड़ा है और उसमें करंट प्रवाहित हो रहा है। बुधवार सुबह गांव निवासी मुकेश पांडेय की बेटी साधना पांडेय (9) गांव स्थित प्राथमिक स्कूल जा रही थी।
विज्ञापन


वह कक्षा दो की छात्रा है। इसी दौरान तार पर पैर पड़ जाने से वह करंट की चपेट में आकर झुलस गई। परिवारीजन और ग्रामीण उसे लेकर सीएचसी ऊंचाहार पहुंचा तो वहां पर आधा घंटे बाद इलाज किया गया।

ता का कहना है कि पावर कॉर्पोरेशन के अफसरों से तार ठीक टूटने की शिकायत की गई थी, लेकिन इस पर ध्यान नहीं दिया गया। पिता ने पावर कॉर्पोरेशन के अधिकारियों और सीएचसी के डॉक्टरों के खिलाफ तहरीर थाने में दी है। थानेदार जीडी शुक्ला का कहना है कि जांच के बाद मामले में कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें