फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एफडीडीआई की बस खड्ड में गिरी, 25 घायल

Tue, 05 Apr 2016 12:58 AM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे
विज्ञापन
रायबरेली में साेमवार काे खड्ड में पलटी एफडीडीअार्ई की बस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
परशदेपुर चौकी क्षेत्र में सोमवार सुबह फुटवियर डिजाइनिंग एंड डेवलपमेंट इंस्टीट्यूट (एफडीडीआई) फुरसतगंज अमेठी की एक बस खड्ड में गिर गई। इससे उस पर सवार 23 प्रशिक्षार्थी व दो अन्य लोग घायल हो गए। इसमें से चार प्रशिक्षणार्थियों की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


अन्य घायलों का सीएचसी में भर्ती कराया गया है। हादसा उस समय हुआ, जब संस्थान की बस प्रशिक्षणार्थियों को लेकर एफडीडीआई जा रही थी। इस पर प्रतापगढ़ जिले के अलावा कई क्षेत्रों के प्रशिक्षार्थी सवार थे।

बताया जा रहा है कि चलती बस में ही चालक बोतल से पीने पाने लगा इससे बस अनियंत्रित होकर खड्ड में गिर गई। पुलिस घटना की पड़ताल कर रही है। फुटवियर डिजाइनिंग डेवलपमेंट इंस्टीट्यूट (एफडीडीआई) फुरसतगंज की निगोहा स्थित यूनिट ऑपरेटर ट्रेनिंग सेंटर में हाईस्कूल पास बच्चों को निशुल्क ऑपरेटिंग का प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
विज्ञापन


प्रतापगढ़ जिले के अलावा परशदेपुर, सलोन, नसीराबाद, जायस क्षेत्र के बच्चे यहां प्रशिक्षण लेने के लिए बस से आते जाते हैं। यह बस प्रतापगढ़ जिले के भटनी से बच्चों को लेते हुए फुरसतगंज पहुंचती है। सोमवार सुबह एफडीडीआई की बस प्रशिक्षणार्थियों को लेकर निगोहा स्थित ऑपरेटर ट्रेनिंग सेंटर जा रही थी।

बस पर 50 प्रशिक्षणार्थी सवार थे। रास्ते में चलती बस में चालक बोतल से पानी पीने लगा। तभी उसकी नजर जगतपुर गांव के पास सड़क किनारे ट्रॉली पर पड़ी। इस पर वह हड़बड़ा गया और वह बस पर नियंत्रण खो बैठा।

बस खड्ड में जा गिरी। खड्ड में गिरने से बस के आगे का शीशा टूट गया और आगे से प्रशिक्षणार्थी गेहूं के खेत में जा गिरे। हादसे में 25 प्रशिक्षणार्थी घायल हुए। इसमें से गंभीर रूप से घायल संदीप कुमार निवासी टिकरिया, संग्रामगढ़, प्रतापगढ़, आशीष गुप्ता निवासी राहाटीकर थाना उदयपुर, जीतलाल, शैलेश कुमार प्रजापति निवासी सेमरा, संग्रामगढ़,  प्रतापगढ़ को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

वहीं मुकेश मौर्य निवासी लाला का पुरवा सलोन, आरती निवासी बजवलिया, रीना निर्मल निवासी माधवपुर, पुष्पांजलि निवासी मोहिद्दीनपुर, प्रतापगढ़ को नसीराबाद सीएचसी भेजा गया। जबकि विवेक कुमार, संदीप कुमार, अमित, राज सिंह, धनीराम, मान सिंह, कविता यादव, सिया, पूनम, लालो, काजल को सलोन सीएचसी में भर्ती कराया गया।

वहीं दो मुसाफिर हाफिज जान मोहम्मद निवासी ऊदापुर नसीराबाद, मो. इरशाद निवासी ऊदापुर नसीराबाद भी घायल हुए। हादसे की सूचना पर परशदेपुर चौकी इंचार्ज राम अवतार फोर्स के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और घायलों को अस्पताल भिजवाया।

चौकी इंचार्ज का कहना है कि चालक की लापरवाही से हादसा हुआ है। चालक मौके से भाग गया। बस को कब्जे में ले लिया गया है। फुटवियर डिजाइनिंग डेवलपमेंट इंस्टीट्यूट (एफडीडीआई) फुरसतगंज अमेठी के निगोहा स्थित ऑपरेटर ट्रेनिंग सेंटर के इंचार्ज महेश सिंह का कहना है कि बच्चे प्रशिक्षण लेने आ रहे थे, तभी बस पलटने से हादसा हुआ है।

सूचना पर जिला अस्पताल पहुंचकर घायलों का हालचाल लिया। इस मामले में यदि चालक की लापरवाही पाई गई तो उसके खिलाफ विभागीय जांच करके कार्रवाई होगी। बस पर सवार प्रशिक्षार्थी राजू तिवारी ने बताया कि बस पलटने के बाद सूचना 100 नंबर पर दी गई। इस पर तुरंत पुलिस पहुंची।

108 नंबर पर दी गई सूचना से एंबुलेंस तत्काल पहुंच गई। जिससे घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। हादसा उस समय हुआ, जब चालक पानी पीने लगा। सामने पहले से ही ट्रॉली खड़ी थी। इससे चालक गाड़ी नहीं संभाल और बस पलट गई।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें