फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: धूमधाम से पूजे गए देव शिल्पी विश्वकर्मा

Thu, 18 Sep 2025 01:21 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
आरेडिका में भगवान विश्वकर्मी के जन्मदिवस पर आयोजित कार्यक्रम में हवन करते अधिकारी।
विज्ञापन
रायबरेली। शहर से लेकर गांवों तक निर्माण के देवता विश्वकर्मा भगवान की जयंती बुधवार को धूमधाम से मनाई गई। कहीं पर हवन-पूजन तो कहीं पर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर लोगों ने उनको नमन किया। कारखानों में विधिवत हवन-पूजन के साथ प्रसाद वितरण भी किया गया। इस अवसर पर केंद्र, राज्य के सरकारी कर्मियों व अधिकारियों, दुकान मालिकों ने हवन-पूजन किया।
विज्ञापन



रायबरेली डिपो स्थित कार्यशाला में कर्मचारियों ने विश्वकर्मा भगवान की पूजा की और कल्याण की कामना की। सीनियर फोरमैन अभय कुमार सिंह, सहायक भंडार पाल अजय कुमार श्रीवास्तव, रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद के अध्यक्ष प्रमोद भास्कर, अंशुमान मिश्रा, अखंड प्रताप सिंह, रामदयाल, दिलीप कुमार, रामबाबू आदि ने पूजा अर्चना की।

प्रतिष्ठानों की साफ-सफाई और भगवान विश्वकर्मा की पूजा कर प्रसाद वितरित किया। डलमऊ रोड स्थित तपस्वी आश्रम परिसर में विश्वकर्मा जयंती समारोह आयोजित हुआ। हवन-पूजन और प्रसाद वितरण के बाद प्रसिद्ध आल्हा गायक रामरथ पांडेय ने आल्हा प्रस्तुत किया।
विज्ञापन


डलमऊ प्रतिनिधि के अनुसार, नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि शुभम गौड़ ने पूजा अर्चना की। परशदेपुर प्रतिनिधि के अनुसार, विभिन्न प्रतिष्ठानों में विश्वकर्मा पूजा हुई। बिजली उपकेंद्र परशदेपुर में जेई विनोद कुमार आदि पूजा की।


श्रमिकों को पुरस्कार देकर किया गया सम्मानित
एनटीपीसी परियोजना में भगवान विश्वकर्मा की पूजा की गई। परियोजना प्रमुख अभय कुमार श्रीवास्तव ने विश्वकर्मा की पूजा अर्चना की और परियोजना में काम करने वाले 120 श्रमिकों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। भंडारे में प्रसाद बांटा गया। लालगंज प्रतिनिधि के अनुसार, रेल डिब्बा कारखाना में बुधवार को विश्वकर्मा पूजा पर महाप्रबंधक प्रशांत कुमार मिश्रा के नेतृत्व में पूजा कर कारखाने की उन्नति, विकास और सुरक्षा की कामना की। हवन में अधिकारियों और कर्मचारियों ने आहुतियां देकर विश्व शांति और कल्याण की प्रार्थना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें