फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: बारिश से खेतों में मिली संजीवनी

Thu, 18 Sep 2025 01:12 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
बारिश से धान की फसल में छाई हरियाली।
विज्ञापन
रायबरेली। सितंबर में बारिश न होने से किसान परेशान थे। धान की फसल को बचाने के लिए अपने साधनों से सिंचाई करनी पड़ रही थी। बुधवार को बारिश होने से किसानों ने राहत की सांस ली। किसानों का कहना है कि बारिश से सिंचाई का खर्च बच जाएगा। वहीं, शहर में भी बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली है।
विज्ञापन


इस समय गर्मी बहुत अधिक हो गई थी, जिससे खेतों की नमी कम हो गई थी। धान की फसल को वर्तमान समय में पानी की अधिक जरूरत है। बारिश से खेतों की नमी वापस आ गई है। पिछले दो दिन से मौसम का मिजाज बदला हुआ है। आसपास के जिलों में हो रही बारिश का असर जिले में भी पड़ी है। दो दिन से हल्की बारिश के साथ धूप नहीं निकल रही है।

बुधवार सुबह पांच बजे से बारिश हुई, जो नौ बजे तक होती रही। बारिश होने से लोगों को गर्मी से राहत मिली, लेकिन आवागमन में दिक्कत का सामना करना पड़ा। इस बारिश से किसान बहुत खुश नजर आए। हलोर, पुरासी, अलीपुर, जमुरावां, हिलहा, कोटवा मोहम्मदाबाद, बारीगोहन्ना, सतांव, बछरावां, लालगंज में बुधवार को सुबह बारिश किसी वरदान से कम नहीं रही।
विज्ञापन


असल में बारिश न होने से किसानों को निजी नलकूप से सिंचाई के लिए 1200 रुपये खर्च करने पड़ रहे है। इससे खेती की लागत भी बढ़ रही थी। बारिश से धान की फसल को फायदा पहुंचा है। किसान सहजराम मिश्रा, प्रेम शंकर मिश्रा, उमाकांत पाण्डेय, अरुण कुमार सिंह, दिलीप तिवारी, बबलू मिश्रा, रिंकू चौधरी, अनुराग चौधरी, दयाशंकर, सतीश शुक्ला, हरिश्चंद्र का कहना है कि समय पर बारिश हो जाने से फसल की पैदावार बेहतर होगी और नुकसान का सामना नहीं करना पड़ेगा।

बुधवार को अधिकतम तापमान 31.1 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25.5 डिग्री रहा। 10 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। इंदिरा गांधी उड़ान अकादमी फुरसतगंज के मौसम विशेषज्ञ दीतेंद्र सिंह ने बताया कि मानसून अब विदा लेने जा रहा है। हवा में दबाव कम होते ही आसमान खुल जाएगा।


सितंबर में औसत से कम हुई बारिश
सितंबर में औसत से बहुत कम बारिश हुई है। जिले में सितंबर की औसत बारिश 176.10 मिलीमीटर है, जबकि इस वर्ष अब तक 80 मिलीमीटर बारिश हुई है। जिले में इस वर्ष जून में 24.10 मिलीमीटर, जुलाई में 93.10 मिलीमीटर, अगस्त में 106.40 मिलीमीटर में बारिश हुई है। यह भी औसत से कम रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें