फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती का अश्लील वीडियो वायरल करने वाले दो सगे भाई गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
गदागंज (रायबरेली)। पुलिस ने शनिवार को युवती का अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने वाले दो सगे भाइयों को दबोच लिया। दुष्कर्म के आरोपी को पहले ही पुलिस गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।
विज्ञापन

गदागंज थानेदार हरिशंकर प्रजापति ने बताया कि पिछले माह एक युवती के साथ दुष्कर्म हुुआ था। युवती का अश्लील वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। मामले में केस दर्ज करके पड़ताल शुरू की गई थी।
जांच में मामला सही पाए जाने पर दुष्कर्म करने वाले मुख्य आरोपी सफर अली निवासी कूढ़ाचक सगुनपुर थाना गदागंज को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया गया था।
वहीं सोशल मीडिया पर युवती का अश्लील वीडियो वायरल करने वाले हरिनारायण सिंह और उसका भाई ओम नारायण सिंह निवासी तारापुर बांसी फरार चल रहे थे। शनिवार को मुखबिर की सूचना पर दोनों को दबोचकर जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें