फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: आधार कार्ड बनवाने पहुंचे ग्रामीण

Sat, 08 Aug 2026 01:36 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
महराजगंज तहसील क्षेत्र के हलोर में आधार कार्ड बनवाती महिला।
विज्ञापन
हलोर। महराजगंज क्षेत्र के पर हलोर में शुक्रवार को आधार कार्ड सुधार शिविर का आयोजन हुआ। शुक्रवार को 20 लोग पहंचे। शिविर में प्रतिदिन लोग आधार कार्ड में नाम, जन्मतिथि, मोबाइल नंबर अपडेट सहित अन्य कार्यों के लिए पहुंच रहे हैं। शिविर में रोजाना लगभग 20 से 30 लोग अपने आधार संबंधी कार्य करा रहे हैं। शुक्रवार को शिविर में पहुंचे मयंक कुमार ने बताया कि वह आधार कार्ड में नाम संशोधित कराने आए थे, जो हो गया था। अब वह जन्मतिथि (डेट ऑफ बर्थ) में सुधार कराने आए हैं।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि पिछले सात दिनों से शिविर संचालित हो रहा है। जिससे हलोर ही नहीं बल्कि जमुरावां, काकपुर और पुरासी सहित दूर-दराज के क्षेत्रों से भी लोग आधार में सुधार और बायोमीट्रिक अपडेट कराने पहुंच रहे हैं। अन्य ग्रामीण सबिता, शान्ती, अनुराग, रशिका आदि ने बताया कि वह बायोमीट्रिक, फिंगर अपडेट और मोबाइल नंबर लिंक कराने आई हैं।

उन्होंने कहा कि शिविर में मौजूद अधिकारी शिवांगी वर्मा को आवश्यक दस्तावेजों के सत्यापन के बाद सात से 15 दिनों के भीतर आधार कार्ड में सुधार की प्रक्रिया पूरी कर देती है। स्थानीय लोगों का कहना है कि गांव में शिविर लगने से उन्हें शहर के चक्कर नहीं लगाने पड़ रहे हैं।
विज्ञापन



दस लोगों ने कराया पंजीकरण
सरेनी। क्षेत्र के छिवलहा डाक घर में दूसरे दिन आधार कार्ड शिविर का आयोजन किया 10 लोगों ने अपना पंजीकरण कराया। सुबह आधार कार्ड बनवाने की संख्या कम थी। दोपहर 12 बजे के बाद आधार कार्ड बनवाने वाले की संख्या बढ़ गई। शिविर में मौजूद शाखा सहायक सार्थक शर्मा ने बताया कि सभी लोगों का रजिस्ट्रेशन कर उनका आधार अपडेट किया गया जिसमें कार्तिक, निधि, सत्यम कुमार, नीतू, खुशी, अमन समेत 12 लोगों का आधार बनाए। अमन, कार्तिक, निधि, सत्येंद्र ने बताया कि बैठने के लिए बेंच की व्यवस्था है। डाकघर में वाटर कूलर भी लगा है, इससे कोई असुविधा नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें