फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीआरवी के चालक का घूस लेते वीडियो वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन
तिलोई (रायबरेली)। अमेठी जिले के मोहनगंज थाना क्षेत्र में डायल 112 के पीआरवी संख्या 2792 के चालक का घूस लेते हुए वीडियो वायरल हुआ है। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद अमेठी जिले की एसपी डॉ. ख्याति गर्ग ने प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए मामले की जांच सीओ गौरीगंज को सौंपी है।
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो मोहनगंज चौराहा को होना बताया जा रहा है। इसमें पीआरवी का चालक हरिओम तिवारी पहले दो लोगों से बात कर रहा था। इसके बाद उसे घूस लेते हुए वीडियो में दिखाया गया है। प्रकरण की जानकारी मिलते ही अमेठी जिले की एसपी डॉ. ख्याति गर्ग ने प्रकरण की जांच सीओ गौरीगंज को सौंप दी।
सीओ गौरीगंज अर्पित कुमार का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जांच रिपोर्ट एसपी को सौंपी जाएगी। उधर, पीआरवी चालक का कहना है कि हमारे पुराने परिचय वाले लोग थे। मोहनगंज चौराहा पर हम किसी काम से गया था। वहां मेरी उनसे मुलाकात हुई। बातचीत होने पर उन्होंने हमें पान मसाला दिया। कोई रिश्वत नहीं ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें