फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वर्तिका का प्रदेश में डंका, इंटर में नवां स्थान

Sat, 10 Jun 2017 12:05 AM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे
विज्ञापन
रायबरेली में जश्न मनाते यूपी बोर्ड के छात्र-छात्राएं - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट का शुक्रवार को रिजल्ट आते ही जिले में अच्छे अंक हासिल करने वाले छात्र-छात्राएं और टॉपर खुशी से झूम उठे। इंटरमीडिएट में न्यू स्टैंडर्ड पब्लिक स्कूल की छात्रा वर्तिका सिंह ने 94.20 फीसदी अंक पाकर प्रदेश टॉप टेन में नवां स्थान और जिले में पहला स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन


हाईस्कूल में बरातीलाल गंगाराम सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज लालगंज के छात्र शिवम् मिश्रा ने जिले में टॉप किया। शिवम को 93.33 अंक मिले। इंटर व हाईस्कूल दोनों में बेटों के बजाय बेटियों का दबदबा रहा। छात्राओं ने छात्रों के अपेक्षा अधिक अंक हासिल करके अपनी ताकत का लोहा मनवाया।

रिजल्ट आते ही स्कूलों में खुशी का माहौल बन गया। कहीं ढोल-नगाडे़ के बीच डांस करके बच्चों ने खुशी मनाई तो कहीं मिठाई बांटकर खुशियां मनाईं। सुबह से ही छात्र-छात्राओं को रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार था। दोपहर में जैसे ही रिजल्ट आया, वैसे ही छात्र-छात्राओं के चेहरे खुशी से खिल उठे। इंटर में न्यू स्टैंडर्ड के छात्र-छात्राओं का दबदबा रहा।
विज्ञापन


कॉलेज के छात्र अंशुुमान सिंह ने 93.60, शिवानी अग्रहरि 93.40 फीसदी अंक प्राप्त किए। आदर्श शिक्षा निकेतन इंटर कॉलेज मुराईबाग का भी दबदबा रहा। छात्रा आस्था यादव ने 93.60 फीसदी अंक हासिल किए। विबग्योर पब्लिक स्कूल इंटरमीडिएट कॉलेज चंदौली की छात्रा तूबी फातिमा ने 92.80 फीसदी अंक अर्जित किए।

गोपाल सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के छात्र जय प्रकाश तिवारी ने 92.40 फीसदी अंक अर्जित किए। इसके अलावा अन्य कॉलेजों के छात्र-छात्राओं ने अच्छे अंक हासिल करके अपनी मेहनत का लोहा मनवाया।

न्यू स्टैंडर्ड पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राओं का भी दबदबा रहा। छात्र विजय कुमार अग्रहरि 91.00, छात्रा दीक्षा श्रीवास्तव 90.67, प्रिंसी पटेल ने 90.33, अंकुर पटेल 90.33 फीसदी अंक पाए। प्रबंधक शशिकांत शर्मा ने सभी बच्चों का मुंह मीठा कराकर बधाई दी।

विबग्योर पब्लिक स्कूल इंटरमीडिएट कॉलेज चंदौली की छात्रा सामिया सिद्दीकी ने 92.00, अपर्णा यादव ने 91.16, दिव्या 91.16, गरिमा ने 91.16 फीसदी अंक अर्जित किए। प्रबंधक मुदित वर्मा ने छात्र-छात्राओं को मिठाई खिलाई। 

हाईस्कूल में गोपाल सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के छात्र यथार्थ ने 93.17 फीसदी, आदर्श शिक्षा निकेतन इंटर कॉलेज मुराईबाग की छात्रा आभा सिंह यादव ने 92.1 फीसदी अंक हासिल किए। प्रबंधक किशोरीलाल ने छात्र-छात्राओं का का मुंह मीठा करके खुशी का इजहार किया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें