फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी और लखनऊ की टीमें फाइनल में पहुंची

Sun, 20 Dec 2015 11:46 PM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
पहले मैच में मांझी फुटबाल अकादमी वाराणसी और अवध स्पोर्टिंग क्लब लखनऊ की टीमों के बीच कांटे की टक्कर हुई।  पहले हाफ के 20वें मिनट में पोल से टकराकर वापस लौटती गेंद को वाराणसी के खिलाड़ी अनुराग मांझी ने लखनऊ की टीम पर गोल करके अपनी टीम को 1-0 से बढ़त दिला दी।
विज्ञापन


मध्यांतर के बाद बांए छोर से फेंकी गई गेंद को वाराणसी टीम के खिलाड़ी सचिन ने  गोल में तब्दील कर दिया। इस तरह वाराणसी की टीम ने 2-0 से जीत लिया।

दूसरा मैच में डीएफए इलाहाबाद और यूनाइटेड क्लब लखनऊ  के बीच रोमांचकारी मुकाबला रहा। दोनों ही टीमों के खिलाड़ी किसी पर गोल नहीं कर सकी।

कोई गोल न होने के कारण मैच का निर्णय टाई ब्रेकर के जरिये करने का फैसला लिया गया। टाई ब्रेकर में भी दोनों ही टीमें 3-3 से बराबरी पर रहीं।

उसके बाद मैच का निर्णय सडन डेथ से हुआ। सडन डेथ में इलाहाबाद की टीम ने मैच जीत लिया। मैच के  निर्णायक योगेश, राजीव रतन पांडेय, संतोष और रामेश्वर सिंह रहे। प्रांतीय फुटबाल टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला सोमवार को मांझी फुटबाल अकादमी वाराणसी और यूनाइटेड क्लब लखनऊ के बीच खेला जाएगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें