फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुल से गिरी वैन, एक की मौत, परिवार के तीन लोग गंभीर घायल

Tue, 21 Mar 2017 12:06 AM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे
विज्ञापन
हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हरचंदपुर थाना क्षेत्र में रविवार रात लखनऊ-इलाहाबाद राजमार्ग पर वैन पक्का नाला पुल से नीचे जा गिरी। इससे गाड़ी चला रहे सिंचाई कर्मचारी की मौत हो गई। जबकि उसका बेटा, बहू व पोती गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा उस समय हुआ, जब कर्मचारी अपनी पत्नी का शव लेकर बरेली से घर गौरीगंज अमेठी जा रहा था।
विज्ञापन


पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर घायलोें को अस्पताल भिजवाया। अमेठी जिले के गौरीगंज निवासी शिव कुमार तिवारी (55) गौरीगंज स्थित सिंचाई विभाग में कर्मचारी था। उसकी पत्नी मीरा बीमार चल रही थी। इलाज कराने के लिए पत्नी को बरेली अस्पताल ले गया था। इलाज के दौरान पत्नी की वहीं पर मौत हो गई थी।

रात में शिव कुमार वैन पर पत्नी का शव लेकर उसे घर गौरीगंज लेकर जा रहा था। साथ में बेटा रमाकांत तिवारी (28), बहू रागिनी और नौ माह की पोती थी। हरचंदपुर थाना क्षेत्र में हाईवे स्थित डिडौली के पास बेकाबू वैन पक्का नाला पुल से नीचे जा गिरी। देर रात वैन गिरने की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन


सूचना पर यूपी डायल 100 और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गई। घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने शिवकुमार को मृत घोषित कर दिया। हादसे में वैन क्षतिग्रस्त हो गई थी। क्रेन की मदद से पुलिस ने वैन को बाहर निकाला।

थानेदार जेपी यादव का कहना है कि पुल के नीचे गिरने से हादसा हुआ। इसमें सिंचाई कर्मचारी की मौत हो गई, जबकि उसके परिवार के लोग घायल हो गए। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पुलिस की मानें तो सिंचाई कर्मी ही वैन चला रहा था। रात होने के कारण उसे झपकी आ गई थी।

इस वजह से डिडौली के पास वैन पुल के नीचे जा गिरी और उसमें चालक की मौत हो गई, जबकि उसके परिवारीजन घायल हो गए। यह हादसा देख आसपास के लोग दंग रह गए। वैन और उस पर सवार लोगों को बाहर निकालने में पुलिस को मशक्कत करनी पड़ी।

माता-पिता की मौत से परिवारीजनों में कोहराम मच गया। घायल बेटा और बहू के आंसू नहीं थम रहे थे। उनकी जुबां पर एक ही बात थी कि ऐसा कौन सा कार्य किया, जिसकी आज सजा मिली और मम्मी-पापा की मौत हो गई। हादसे की जानकारी पर अन्य परिवारीजन पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें