फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: वंदेभारत व ऊंचाहार एक्सप्रेस को रोका

Tue, 04 Nov 2025 01:21 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
शहर के रेलवे स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार करते यात्री।
विज्ञापन
रायबरेली। फाफामऊ-ऊंचाहार रेल लाइन पर चल रहे काम की वजह से सोमवार को वंदेभारत और ऊंचाहार एक्सप्रेस का संचालन प्रभावित हुआ। इन दोनों ट्रेनों को अलग-अलग स्टेशनों पर देर तक रोका गया, जिससे लेटलतीफी बढ़ी।
विज्ञापन


वंदेभारत भले ही ऊंचाहार स्टेशन पर नहीं रुकती है, लेकिन ऊंचाहार एक्सप्रेस की लेटलतीफी बहुत अधिक बढ़ने के कारण ऊंचाहार, लालगंज, डलमऊ समेत अन्य स्टेशनों पर यात्रियों को परेशानी हुई।

फाफामऊ-ऊंचाहार रेलखंड में रेलवे ट्रैक पर अक्सर काम कराया जाता है। सोमवार को भी काम कराए जाने के कारण ट्रैफिक एवं पावर ब्लाॅक लिया गया। काम देर तक चला तो ट्रेनों को आसपास के स्टेशनों पर रोकना पड़ा। प्रयागराज से गोरखपुर जाने वाली वंदेभारत एक्सप्रेस कुंडा हरनामगंज स्टेशन पर करीब आधे घंटे रोकी गई, जिससे यह ट्रेन रायबरेली स्टेशन पर करीब 25 मिनट विलंब से पहुंची।
विज्ञापन


प्रयागराज से चंडीगढ़ जाने वाली ऊंचाहार एक्सप्रेस भी दो घंटे विलंब से ऊंचाहार स्टेशन आई। डलमऊ और लालगंज स्टेशनों पर भी देर से पहुंची। ऊंचाहार एक्सप्रेस को प्रयागराज से ही एक घंटे विलंब से चलाया। फाफामऊ में भी करीब एक घंटे रोकी गई। ऊंचाहार एक्सप्रेस काफी महत्वपूर्ण ट्रेन है।

ऊंचाहार, डलमऊ, लालगंज स्टेशनों से करीब डेढ़ हजार यात्री रोजाना इस ट्रेन से सफर करते हैं। दो घंटे विलंब से पहुंचने के कारण स्टेशनों पर इंतजार कर रहे यात्रियों को काफी परेशानी हुई। यात्री रामेश्वर, शिवम सिंह, जगदेव, रूमीना बानो, शौकत अली, संतोष कुमार, पिंकी जायसवाल, गुड्डी देवी, वीरेंद्र सिंह ने बताया कि ऊंचाहार एक्सप्रेस काफी देर से आई, जिससे समय पर गंतव्य तक पहुंचना मुश्किल है। ऊंचाहार के स्टेशन अधीक्षक विनोद कुमार त्रिपाठी का कहना है कि रेलवे ट्रैक पर चल रहे काम के कारण ट्रैफिक ब्लॉक था, जिसकी वजह से ट्रेनों का संचालन प्रभावित हुआ।


नीलांचल समेत कई ट्रेनों ने कराया इंतजार
रायबरेली। जिले से होकर गुजरने वाली ट्रेनों के विलंब से आने के कारण यात्रियों को काफी इंतजार करना पड़ा। सोमवार को पुरी-आनंद विहार नीलांचल एक्सप्रेस और चंडीगढ़-प्रयागराज ऊंचाहार एक्सप्रेस सवा दो घंटे, बनारस-नई दिल्ली काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस दो घंटे देर से आई।

अमृतसर-हावड़ा पंजाब मेल एक घंटे, बनारस-देहरादून जनता मेल, प्रयागराज-कानपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस पौन घंटे, लखनऊ-प्रयागराज पैसेंजर, भोपाल-प्रतापगढ़ एक्सप्रेस, प्रयागराज-बरेली एक्सप्रेस, प्रयागराज-लखनऊ इंटरसिटी एक्सप्रेस आधे घंटे देर से पहुंची। रविवार रात प्रयागराज-लखनऊ पैसेंजर और नई दिल्ली-बनारस काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस ने चार घंटे इंतजार कराया। वाराणसी-लखनऊ इंटरसिटी एक्सप्रेस और कानपुर-प्रतापगढ़ इंटरसिटी एक्सप्रेस आधे घंटे लेट रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें