फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: बेकाबू ट्रैक्टर पलटा, युवक की मौत

Sat, 08 Aug 2026 01:13 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
भोजपुर थाना क्षेत्र में ट्रैक्टर पलटने से युवक की मौत के बाद जांच करती पुलिस व मौजूद ग्रामीणों
विज्ञापन
रायबरेली। भोजपुर कस्बे में शुक्रवार को पेट्रोल पंप के पास तेज रफ्तार ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। दुर्घटना में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन


सरेनी क्षेत्र के रानीखेड़ा मजरे छतौना गांव का निवासी सर्वेश कुमार (22) पुत्र रामकुमार शाम को अपने दो साथियों प्रदीप निवासी उन्नाव व सत्तू के साथ ट्रैक्टर से जदईखेड़ा गांव जा रहे थे। वे कुछ सामान लेने के लिए निकले थे। ट्रैक्टर प्रदीप चला रहा था। सरेनी भोजपुर मार्ग पर जदईखेड़ा मोड़ के पास ट्रैक्टर अचानक अनियंत्रित हो गया। ट्रैक्टर पलटने से सर्वेश कुमार की घटनास्थल पर ही मौत गई।

प्रदीप व सत्तू गंभीर रूप से घायल हुए। घटना की सूचना मिलने पर घायल युवकों को उनके परिजन किसी निजी अस्पताल में इलाज के लिए ले गए हैं। मौके पर आई पुलिस ने मृत सर्वेश कुमार के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सरेनी थानाध्यक्ष रमेश चंद्र यादव का कहना है कि घटना की जानकारी मिली है। किन कारणों से ट्रैक्टर पलटा है, इसकी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें