फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहीं मिली वैक्सीन, आज नहीं होगा टीकाकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। जिले को सोमवार को वैक्सीन नहीं मिली। ऐसी स्थिति में मंगलवार को टीकाकरण बंद रहेगा। कुछ सेंटरों पर शेष बची वैक्सीन ही लोगों को लगाई जाएगी। दिनभर में 15,238 लोगों को टीके लगाए गए। 105 क्लस्टर व 40 सेंटरों पर टीकाकरण किया गया।
विज्ञापन

एनएचएम के जिला शहरी समन्वयक विनय पांडेय ने बताया कि मंगलवार को शहर में 1672 लोगों को टीके लगाए गए। इसमें जिला अस्पताल में 550, आईएमए भवन में 402, पीएचसी गोराबाजार में 220, देवानंदपुर में 200 टीके लगाए गए।
वर्कप्लेस अहियारायपुर में 150, सोनिया नगर में 100 और बरखापुर में 150 लोगों को टीके लगाए गए। इसके अलावा ग्रामीण क्षेत्रों में भी टीकाकरण हुआ। 40 सेंटरों और 105 क्लस्टर टीमों ने जिले भर में 15,238 लोगों को टीके लगाए। वैक्सीन न मिलने के कारण मंगलवार को टीकाकरण प्रभावित रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें